हिमाचल प्रदेश में लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (एलडीआर) कोटे के तहत होने वाली भर्तियां Job Trainee स्कीम के दायरे में नहीं आएंगी। इस प्रक्रिया के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की नियमित भर्तियां होंगी। जेओए आईटी और क्लर्कों की एलडीआर कोटे के तहत भर्तियों को लेकर कार्मिक विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
सेवारत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को जेओए आईटी-क्लर्क भर्ती में 20 फीसदी एलडीआर कोटा मिलेगा। भर्ती निदेशालय के माध्यम से ही LDR Quota में जेओए आईटी और क्लर्कों के पद भरे जाएंगे। शनिवार को कार्मिक विभाग ने सभी विभागों, निगमों-बोर्डों में सामूहिक और समान तरीके से भर्ती करने के लिए फैसला लेते हुए पत्र जारी किया है।
कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और निगम-बोर्डों के प्रबंध निदेशकों को भेजे पत्र में कहा गया कि सरकार ने बहु-विभागीय समान ग्रुप सी पदों की सीधी भर्ती को केंद्रीकृत करने के लिए भर्ती निदेशालय की स्थापना की है। 19 जुलाई 2025 को सरकार की ओर से शुरू की गई जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत ग्रुप ए, बी और सी कैडर की सीधी भर्ती वाले पदों को फिक्स्ड मानदेय पर जॉब ट्रेनी के रूप में भरा जाना अनिवार्य किया गया है। 6 अगस्त 2025 को जारी निर्देशों के मुताबिक जेओए (आईटी) के सीधी भर्ती वाले पद अब इसी स्कीम के माध्यम से भरे जाएंगे। इनकी पूरी प्रक्रिया को निदेशालय के माध्यम से ही किया जाएगा।
LDR Quota से होगी Class IV कर्मचारियों की नियमित भर्ती
कार्मिक सचिव ने बताया कि एलडीआर कोटे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, जिसे अब सरकार ने साफ कर दिया है। एलडीआर तथा सीधी भर्ती दोनों के नियम व सेवा-शर्तें अलग हैं। नियमानुसार जेओए (आईटी)/क्लर्क पदों की भर्ती में 70 फीसदी पद सीधी भर्ती (अब जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत), 20 फीसदी पद लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (एलडीआर) कोटा और 10 फीसदी पद पदोन्नति से भरे जाएंगे।
एलडीआर कोटा केवल नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए निर्धारित है। इससे सीधे नियमित सेवा में नियुक्ति होती है। 70 फीसदी सीधी भर्ती वाले उम्मीदवार जॉब ट्रेनी के रूप में निश्चित मानदेय पर कार्य करते हैं और प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद ही नियमित होते हैं। ऐसे में एलडीआर कोटे के पदों को जॉब ट्रेनी स्कीम में शामिल करना नियमों के विपरीत होगा।
इसके लिए फैसला लिया गया है कि अब सभी विभाग एलडीआर कोटे की भर्ती एक ही माध्यम से करेंगे। जेओए (आईटी)/क्लर्क के भर्ती एवं पदोन्नति नियम सभी विभागों में समान हैं, इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी विभाग 20 फीसदी एलडीआर कोटे के लिए अपने रिक्त पदों का प्रस्ताव भर्ती निदेशालय को भेजेंगे।
No Job Trainee in Himachal Pradesh, regular recruitment of Class IV employees will be done through LDR Quota
Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog HPRCA: आवेदन में चूक अभ्यर्थियों को पड़ेगी महंगी
National Food Security Act: हिमाचल प्रदेश में मृतकों के नाम पर भी डकार रहे मुफ्त व सस्ता राशन



