माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 3 दिसंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन 4 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में और 5 दिसंबर को मध्य और उच्च पहाड़ी कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आ सकता है। उधर, अगले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
इसके बाद अगले 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भाखड़ा डैम (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में सुबह व रात के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। ठंड बढ़ने के साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।