हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आपदा प्रभावित परिवारों को घरेलू सामान के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली धनराशि 70,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने आग लगने की स्थिति में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए सात लाख रुपये का विशेष सहायता पैकेज प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया है। प्रदेश में आपदा की स्थिति के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वायुसेना को 4.32 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए।
पंचायतों का होगा पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन
मंत्रिमंडल ने 12 से पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन का भी फैसला लिया है। इससे नई पंचायतें भी बनेंगी। ऐसे में पंचायत चुनाव आगे सरक सकते हैं। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी मंत्री जगत सिंह नेगी व अनिरुद्ध सिंह ने दी। बैठक में 64 विभिन्न एजेंडों पर चर्चा हुई।



