हाल ही में खबरों में रही “INVAR” किस प्रकार की मिसाइल है?

Current Affairs

“INVAR”, recently seen in the news, is which type of missile?

रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के साथ ₹2,095 करोड़ से अधिक मूल्य की INVAR एंटी-टैंक मिसाइलों की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि T-90 टैंकों की मारक क्षमता को मज़बूत किया जा सके। INVAR एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) है जिसे T-90 टैंकों की बैरल से दागा जाता है।

यह लंबी दूरी तक सटीक वार करती है और एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर (ERA) वाले टैंकों को नष्ट कर सकती है। इसका निर्माण रूस की रोसोबोरोनएक्सपोर्ट द्वारा किया गया है और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) द्वारा लाइसेंस के तहत भारत में इसका उत्पादन किया जाता है। यह सेमी-ऑटोमैटिक लेज़र बीम-राइडिंग गाइडेंस का उपयोग करती है, जिससे यह जैमिंग के प्रति प्रतिरोधी है।

Omen drone संयुक्त राज्य अमेरिका और किस देश द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है?

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *