Mandi: सिराज क्षेत्र में कई रूटों पर परिवहन निगम की मिनी बस सेवाएं बहाल

Mandi

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार से आपदा प्रभावित सराज विधानसभा क्षेत्र के कई मार्गों पर मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) सेवाएं बहाल कर दी हैं। इससे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन-जीवन सामान्य होने लगा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मिनी बस सेवाओं की शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि वे लंबे समय से यातायात सुविधा के अभाव से जूझ रहे थे।

अब निगम की ओर से बगस्याड़, जंजैहली, छतरी, सराची, थुनाग और चियूणी चेत सहित विभिन्न दुर्गम मार्गों पर टेंपो ट्रैवलर सेवाएं संचालित की जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन टेंपो ट्रैवलर सेवाओं को बगस्याड़ में निगम की अन्य बस सेवाओं से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को जिला मुख्यालय मंडी सहित अन्य गंतव्यों तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

निगम ने यह सुनिश्चित किया है कि परिवहन व्यवस्था सुचारु और समयबद्ध हो। मुकेश ने कहा कि सराज क्षेत्र के लोगों को आपदा के बाद सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मंडी आपदा: जयराम ठाकुर ने लोगों से किया मदद का आग्रह

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!