हिमाचल में अधिकारियों से वापस ली जाएंगी एक से अधिक गाड़ियां

himachal cabinet

हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों से एक से अधिक गाड़ियां छिनेंगी। राज्य में अधिकारी दोहरा या तिहरा कार्यभार होने पर एक से अधिक विभागों की गाड़ियां रख रहे हैं। मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद ऐसे अधिकारियों की सीएम कार्यालय जानकारी लेगा।

 

यह निर्णय खर्चे घटाने के मद्देनजर लिया गया है। कई मदाें के बजट में भी कटौती की जाएगी। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शनिवार को रिसोर्स मोबलाइजेशन कमेटी की एक रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसमें सरकार को अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं।

इसमें जहां आईएएस और एचएएस अधिकारियों के कैडर को कम करने की सिफारिश की गई है, वहीं यह भी संस्तुति की गई है कि सरकारी गाड़ियों के काफिले को कम किया जाए। ऐसे कई मामलों पर निर्णय लेने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू को अधिकृत किया है।
आगामी दिनों में सीएम कार्यालय गाड़ियों के काफिलों को लेकर विवरण तलब कर सकता है कि किस-किस अधिकारी के पास कितनी-कितनी गाड़ियां हैं। जिन अफसरों के पास एक से अधिक गाड़ियां हैं, उन्हें वापस लिया जा सकता है।
बंद होने वाले स्कूलों के मिड-डे मील वर्करों की नहीं जाएंगी नाैकरी
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *