हिमाचल प्रदेश में बस किराए को लेकर अभी असमंजस की स्थिति कायम है। जब तक सरकार की ओर से अधिसूचना जारी नहीं होगी तब तक इस मामले में गफ्लत रहेगी। सूत्रों की मानें तो एचआरटीसी ने जो प्रस्ताव सरकार को भेजा था, उसके मुताबिक पहले दो किलोमीटर तक पांच रुपए किराया रखने का ही विकल्प दिया गया था और दो से चार किलोमीटर तक न्यूनत्तम किराया 10 रुपए करने का विकल्प दिया गया था।

सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर चर्चा की गई और यही निर्णय हुआ है कि दो से चार किलोमीटर तक 10 रूपए न्यूनत्तम किराया किया जाए और पहले दो किलोमीटर तक इसे 5 रुपए ही रखा जाए।
पिछले कल हुई कैबिनेट की बैठक का जो पे्रस नोट सरकार की तरफ से रिलीज किया गया है, उसमें बस किराया बढ़ोतरी की कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी, जबकि इससे पहले सरकार के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी कि न्यूनत्तम किराया दस रुपए तक बढ़ाया गया है।
अब यह कितने किलोमीटर तक होगा इसे लेकर अभी तक असमंजस है, क्योंकि एचआरटीसी के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार तक इस पर अधिसूचना जारी होने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा।
Himachal News: आउटसोर्स कर्मी ने निपटाई RTI Act की फाइलें, राज्य सूचना आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here



