Jairam Thakur बोले, सरकार ने न्यूनतम किराया बढ़ाकर गरीब लोगों पर बढ़ाया है बोझ

Jairam Thakur

नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने बसों के न्यूनतम किराया को दोगुना करने के सरकार के फैसले की निंदा करते हुए आमजन विरोधी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मध्य और गरीब परिवार के यात्रा का एकमात्र साधन ही सरकारी और निजी क्षेत्र की बसें हैं।

Jairam Thakur
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

उनके न्यूनतम किराए में दोगुना की वृद्धि करने से हर परिवार पर हर महीने कम से कम हजार रुपये से ज्यादा का बोझ आएगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की नाकामियों की वजह से पहले ही आम आदमी का जीना मुश्किल हुआ है। ऐसे में सरकार का या फैसला प्रदेश के गरीब और मध्यम वर्ग पर किसी आफत से कम नहीं है।

सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। यह फैसला हिमाचल के आम गरीब व्यक्ति के खिलाफ है। सुख की सरकार प्रदेश में विकास के सारे काम बंद कर चुकी है। रोजगार के सारे रास्ते छीन रही है और महंगाई बढ़ाकर लोगों का जीना मुश्किल कर रही है।

HPBOSE NEWS: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 3 का पाठ्यक्रम बदला

Jairam Thakur

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!