नए शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षा विभाग में टीजीटी व प्रमोटी लेक्चरर पदोन्नत होंगे, इन्हें मुख्य अध्यापक बनाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें पदोन्नति के लिए विकल्प मांगे हैं।
