केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-दो को 31 मार्च, 2026 के बाद एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। अब स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-दो योजना 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।