हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल की मार, 86 केंद्रों में टेस्ट बंद

Employees of Krsnaa Diagnostics

हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जांच करवाने पहुंच रहे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकार की ओर से कंपनी को भुगतान नहीं किए जाने के कारण कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार सुबह आठ बजे से प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी। इससे सरकारी अस्पतालों में संचालित जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

 

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों समेत कुल 86 केंद्रों पर कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की ओर से जांच सेवाएं संचालित की जा रही हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते इन केंद्रों पर कामकाज प्रभावित हुआ है। ऐसे में अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को जरूरी जांच करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भुगतान अटकने से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे कंपनी को सरकार की ओर से भुगतान नहीं होना मुख्य वजह बताई जा रही है। भुगतान अटकने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने जांच सेवाएं बंद कर अपना विरोध जताया है।

 निजी लैब का करना पड़ रहा रुख

सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों की निर्भरता इन जांच केंद्रों पर रहती है। लेकिन सेवाएं ठप होने से अब मरीजों को जरूरी टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। हड़ताल का असर प्रदेशभर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जांच व्यवस्था पर पड़ा है। यदि जल्द भुगतान और वेतन से जुड़ा विवाद नहीं सुलझता है तो मरीजों की परेशानी और बढ़ सकती है।

Crypto Scam: मुख्य आरोपी का सहयोगी अतुल सूद गिरफ्तार, 72 लाख कैश बरामद

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *