हिमाचल प्रदेश सरकार ने महर्षि जयंती पर बड़ी योजना शुरू की है। सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वाल्मीकि आवास योजना (Valmiki Awas Yojana) शुरू की। इस योजना के तहत आवासहीन परिवारों को घर निर्माण के लिए सरकार पैसा देगी।
सीएम सुक्खू ने वाल्मीकि जयंती पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम के बाद बताया कि 2.50 लाख से कम आय वाले परिवारों को सरकार इस योजना का लाभ पहुंचाएगी। सरकार ऐसे परिवारों को 3 लाख रुपये मकान निर्माण के लिए देगी। ढाई लाख रुपये से कम आय वाले परिवार इस योजना के लिए पात्र होंगे। लाभार्थी के पास घर निर्माण के लिए अपनी जमीन होनी चाहिए।
लोगों के लिए बनेगी योजना
शिमला के कृष्णानगर में रहने वाले परिवारों की गणना की जाएगी। 28 नवंबर तक यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वर्षों से यहां रह रहे परिवारों के लिए सरकार धरातल पर योजना लाएगी। दादा-परदादा के समय से यहां रहने वाले लोगों के लिए सरकार कार्य करेगी। शिमला के कृष्णानगर में वाल्मीकि समाज से जुड़े सैकड़ों परिवार रहते हैं। इनमें से कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। अब सीएम सुक्खू की सरकार ने इनके लिए योजना बनाने का निर्णय लिया है।
मंदिर के लिए 25 लाख दिए