हिमाचल सरकार ने शिमला के दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किए डीनोटिफाई

HP GOVT

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला जिला के दो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डी नोटिफाई कर दिए हैं। सरकार ने डोडरा-क्वार और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देहा को डी नोटिफाई कर दिया है। सरकार की मंजूरी के बाद विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इन संस्थानों में जो पद सृजित थे, उसे भी गैर अधिसूचित कर दिया गया है। दोनों ही आईटीआई में पिछले कुछ समय से दाखिले नहीं हो रहे थे, जबकि आईटीआई डोडरा क्वार में 26 व देहा में 25 पद शिक्षकों के सृजित थे।

 

विभाग ने इन शिक्षकों का तबादला अन्य संस्थानों में कर दिया है। विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों से यदि कोई इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन करता है, तो उसे छात्रावास सुविधा युक्त अन्य राजकीय आईटीआई में नामांकन (प्रवेश) के लिए विचाराधीन किया जा सकता है।

 

बिलासपुर जिला के घुमारवीं में डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर स्थापित होने वाली इस विवि के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे मल्टी डिसिप्लिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, आंत्रप्रन्योर एंड रिसर्च विवि का नाम दिया गया है। विभाग ने इसके लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर की नियुक्ति कर दी है।

Swachh Bharat Mission Phase-II : हिमाचल को मिलेगा और बजट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!