Himachal News: सीएम सुक्खू बोले आने वाले दो साल में पूरा करेंगे सभी गारंटियाँ

cm sukhu

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन साल में 10 में से सात गारंटियों को पूरा कर लिया है। राज्य के सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है। आने वाले दो साल में बाकि सभी गारंटियों को पूरा करेंगे। 4,500 बीघा जमीन पूर्व भाजपा सरकार ने 1.32 करोड़ में दे दी गई। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को रजिस्ट्री शुल्क माफ कर दिया गया। उद्योगपतियों को तीन रुपये प्रति यूनिट पर बिजली दी गई।

शराब ठेकों से भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में 450 करोड़ कमाया और हमारी सरकार ने एक साल में इतनी कमाई की। नैतिकता की बात करने वाले भाजपा के लोग भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। जो लोग राजनीति में सच्चे सेवक होते हैं, वे न घबराते हैं और न हमें किसी से घबराने की जरूरत है। 2027 में हिमाचल आत्मनिर्भर प्रदेश बनेगा। सुक्खू ने कहा कि अगर आप सब लोग कांग्रेस के साथ खड़े हैं तो आने वाले दो साल में हिमाचल की तस्वीर और तकदीर बदलेंगे, भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले, भाजपा ने गरीब जनता पर छोड़ा 75 हजार करोड़ का कर्जा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!