मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले, भाजपा ने गरीब जनता पर छोड़ा 75 हजार करोड़ का कर्जा

cm sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कांग्रेस के दो-दो प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया। जो लोग देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, वे आज प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि जब मुख्यमंत्री बना तो तीन चुनाैतियां सामने थीं।

भाजपा की पूर्व सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता पर 75 हजार करोड़ का कर्जा छोड़ा। हमारी सरकार को कर्जा चुकाने के लिए कर्जा लेना पड़ रहा है। आपकी तो डबल इंजन की सरकार थी, फिर क्यों इतना कर्जा लेना पड़ा। छठे वेतन आयोग का 10 हजार करोड़ का एरियर भी हमारी सरकार पर छोड़ दिया। हमारे मंत्रिमंडल, प्रदेश की जनता ने कंधे से कंधा मिलकार इस आर्थिक चुनाैति का सामना किया।

मुकेश अग्निहोत्री बोले, साजिश रचने वाले अधिकारी दिन के उजाले में निपटेंगे

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!