Hawfinch को हाल ही में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में रिकॉर्ड किया गया था। यह यूरोप, नॉर्थ अफ्रीका और ईस्ट एशिया का मूल निवासी है। इसका साइंटिफिक नाम कोकोथ्रॉस्टेस कोकोथ्रॉस्टेस है।
यह जंगलों, बगीचों, पार्कों और नदियों के पास रहता है। यह लगभग 18 सेंटीमीटर लंबा होता है और इसके पंखों का फैलाव 29 से 33 सेंटीमीटर होता है। IUCN रेड लिस्ट के तहत इसका कंज़र्वेशन स्टेटस लीस्ट कंसर्न है।
