Electricity transformers: हिमाचल प्रदेश के 14 शहरों में बिजली के ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड होंगे

Electricity transformers

हिमाचल प्रदेश के 14 शहरों में बिजली के ट्रांसफॉर्मर (Electricity transformers) अपग्रेड होंगे। हिमाचल की बिजली व्यवस्था में यह मेगा अपग्रेड है। राज्य में 585 करोड़ से एचपीपीएसडीपी (हिमाचल प्रदेश विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम) को तेजी मिल गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के 14 प्रमुख शहरों में पुराने और क्षमता-हीन ट्रांसफॉर्मरों को हटाकर 400 से ज्यादा हाई-कैपेसिटी ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। यह कार्य अगले एक साल में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

 

Electricity transformers
Electricity transformers

ट्रांसफॉर्मरों के अपग्रेड के बाद बिजली वितरण प्रणाली मजबूत होगी और बार-बार आने वाली लोड शेडिंग पर लगाम लगेगी।

 

इसमें फीडर, सब-स्टेशन का भी अपग्रेडेशन शामिल है। 100 से 250 केवी के टांसफार्मर अपग्रेड होंगे। गर्मियों में बढ़ते लोड और सर्दियों में ओवर हीटिंग की वजह से होने वाली बिजली कटौती में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। योजना के तहत स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे किसी भी क्षेत्र में होने वाली खराबी तुरंत पकड़ में आएगी और तकनीकी टीम मौके पर तेजी से पहुंच सकेगी। इससे बिजली कट लगने का समय काफी कम हो जाएगा। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि अपग्रेड के बाद इन 14 शहरों में लगभग 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

हिमाचल प्रदेश के इन शहरों में अपग्रेड होंगे ट्रांसफार्मर

हिमाचल प्रदेश के मंडी, सुंदरगनर, बद्दी, बिलासुपर, हमीरपुर, कुल्लू, मनाली, नाहन, नालागढ़, पांवटा साहब, परवाणू, सोलन, शिमला और ऊना में ट्रांसफार्मर अपग्रेड होंगे। यह प्रदेश के 14 शहर हैं, जहां हिमाचल प्रदेश विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत कार्य शुरू होगा।

HP Shiva Project से छह हजार हेक्टेयर होंगे कवर

[web_stories title=”true” excerpt=”true” author=”true” date=”true” archive_link=”false” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”list” /]

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!