HP Board: मार्च में शुरू हो रही हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं इस बार सुबह 8:45 बजे नहीं, बल्कि 9:45 बजे शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार वार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। इससे पहले वार्षिक परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक होती थीं। इस बार परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी। शिक्षा बोर्ड ने यह बदलाव सर्दियों को ध्यान में रखते हुए लिया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन तीन मार्च से कर रहा है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस बार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। इस बार परीक्षाएं पूर्व में हुई परीक्षाओं की अपेक्षा एक घंटा देरी से शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं के समय में बदलाव छात्र हित में किया है।
प्रदेश के कई हिस्से ऐसे हैं जहां पर बर्फबारी होती है। इसके अलावा सर्दी के मौसम में सूर्योदय भी देरी से होता है। ऐसे में सूबे के कई क्षेत्रों में विद्यार्थियों का सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसके चलते स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है, ताकि परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी आराम से अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।- डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
Himachal: सरकारी गाड़ियों के टायर बदलने के लिए Mileage Standard में 25% की छूट दे सकते हैं सेक्रेटरी



