CM Sukhu बोले अगले बजट में पूरी करेंगे शेष दो गारंटियां, OPS किसी सूरत में नहीं होगी बंद

CM SUKHU

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने कहा है कि आने वाले बजट में कांग्रेस की शेष दो गारंटियां भी पूरी कर दी जाएंगी। कर्मचारियों के लिए ओपीएस किसी सूरत में बंद नहीं होगी। केंद्र सरकार लगातार दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। हर महीने पत्र आ रहे हैं कि यूपीएस लागू करो।

 

केंद्र ने आर्थिक रूप से राज्य पर सख्ती कर रखी है, लेकिन हम हर चुनौती का हम सामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला में कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के पदभार ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि वह भी लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे।

 

कुछ साल पहले कांग्रेस में इतने पदाधिकारी बनाए गए, जितने उन्होंने एनएसयूआई अध्यक्ष रहते भी नहीं बनाए। उन्होंने कहा कि जल्द कार्यकारिणी का गठन होगा और कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने युवा कांग्रेस के साथियों को धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा कि अनुशासित लोगों को आगे लाया जाएगा। संगठन में एनसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस से निकले नेताओं के अलावा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी अहमियत देनी होगी। नई टीम का आना एक युग परिवर्तन है।

Himachal: सरकारी गाड़ियों के टायर बदलने के लिए Mileage Standard में 25% की छूट दे सकते हैं सेक्रेटरी

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!