Himachal Weather: जनजातीय इलाकों में शीतलहर, निचले में घने कोहरे का अलर्ट

weather

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में वीरवार और शुक्रवार को कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भाखड़ा बांध, ब्यास नदी और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में नवम्बर माह में पहले ही 92 फीसदी कम वर्षा हुई है, जबकि इस माह बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि प्रदेश में 2 दिसम्बर को मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मैदानी और निचले हिस्सों में सुबह-शाम घने कोहरे का यैलो अलर्ट जारी किया है।

 

बुधवार सुबह बिलासपुर, मंडी व सुंदरनगर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि गुरुवार व शुक्रवार को भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों व बल्ह घाटी मंडी के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावनाएं हैं।

 

लाहौल-स्पीति जिला के ताबो में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री सैल्सियस रहा, वहीं केलांग में भी न्यूनतम तापमान माइनस में चला हुआ है। माइनस में तापमान के जाने के कारण इन इलाकों में जलस्त्रोतों का पानी जम गया है और नाले-झरने बर्फ की परत में बदल चुके हैं। इससे स्थानीय लोगों को पेयजल एवं रोजमर्रा के पानी के उपयोग में भी कठिनाई हो रही है।

 

 

2 दिसंबर तक साफ रहेगा माैसम

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 2 दिसंबर तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। इस दाैरान बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। राज्य में 4-5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 3-4 दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। बिलासपुर जिले के भाखड़ा बांध क्षेत्र और इसके आसपास क्षेत्रों में 28 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मंडी (बल्ह घाटी) में भी हल्के से मध्यम कोहरा की संभावना है

 

सूखी ठंड से बीमारियों की जद में आने लगे लोग

सूखी ठंड के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। खासतौर पर वृद्धजनों और बच्चों को खांसी-जुकाम तथा सांस संबंधी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। डाक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त गर्म कपड़े पहनने और बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!