Homestay Portal तैयार, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ

Homestay portal hp

हिमाचल प्रदेश के 4,500 से अधिक होम स्टे संचालकों को अब लाइसेंस के पंजीकरण या नवीनीकरण के लिए पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद पर्यटन विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से होम स्टे पोर्टल (Homestay portal) तैयार कर लिया है। पोर्टल के औपचारिक शुभारंभ के लिए विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मांगा है।

 

संचालक अब घर बैठे ऑनलाइन होम स्टे पंजीकरण कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर पोर्टल में अपलोड करने होंगे। फीस भी ऑनलाइन जमा हो सकेगी। संचालकों को होम स्टे लाइसेंस भी ऑनलाइन ही मिल जाएगा। पोर्टल की सुविधा शुरू होने से जहां लोगों के समय की बचत तो होगी वहीं हर साल होने वाले नवीनीकरण के लिए भी बार बार औपचारिकताएं नहीं करनी होंगी।

 

Homestay portal जल्द होगा शुभारंभ 

इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कारपोरेशन के माध्यम से होम स्टे के पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए पोर्टल तैयार कर लिया गया है। जल्द से जल्द मुख्यमंत्री के हाथों पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ करवाया जाएगा। लोग अब ऑनलाइन माध्यम से होम स्टे पंजीकरण करवा सकेंगे। – विवेक भाटिया, निदेशक, पर्यटन विभाग

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!