Himachal: 23 नशा तस्करों के खिलाफ डिटैंशन ऑर्डर जारी

HP GOVT

हिमाचल में नशा तस्करों पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में गृह विभाग ने 23 तस्करों के खिलाफ डिटैंशन ऑर्डर जारी किए हैं। ऐसे में अब आरोपियों द्वारा नशा तस्करी कर अर्जित की गई संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा। इनमें मकान, जेवरात, मोटरसाइकिल, कार सहित बैंक खातों में जमा राशि मुख्य रूप से शामिल है। प्रदेश पुलिस ने ऐसे नशा तस्करों का पूरा डाटा तैयार किया है, जो पूर्व में नशा तस्करी के आरोप पकड़े गए हैं।

 

इसी कड़ी में अब उनकी तस्करी से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी। नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में पंचायत स्तर पर नशा तस्करों और नशे के आदि लोगों का डाटा पंचायत आधार पर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस डाटा को जल्द से जल्द प्रदान करने को कहा है, जिससे नशे पर लगाम लगाई जा सके।

शिक्षक ने सहयोगी अध्यापिका के साथ की छेड़छाड़, मामला दर्ज

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!