HPBOSE NEWS: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 3 का पाठ्यक्रम बदला

hpbose

HPBOSE NEWS: हिमाचल प्रदेश के सरकारी और शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों में इस बार तीसरी कक्षा का सिलेबस पूरी तरह से बदल दिया गया है। यह परिवर्तन नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत एनसीईआरटी द्वारा किए गए पाठ्यक्रम में बदलावों के अनुरूप किया गया है।

 

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तीसरी कक्षा के लिए नई पाठ्यपुस्तकों को तैयार करवा कर सभी स्कूलों में वितरित कर दिया है, ताकि नए सत्र की पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके। नए सिलेबस के अनुसार अब हिंदी विषय के लिए ‘रिमझिम भाग-3’ की जगह ‘वीणा’ पुस्तक को शामिल किया गया है।

 

गणित विषय के लिए ‘मैथ मैजिक बुक-3’ को हटाकर ‘मैथ मेला’ और अंग्रेजी विषय के लिए ‘मैरीगोल्ड बुक-3’ की जगह ‘संतूर’ नामक पुस्तक पढ़ाई जाएगी। ये बदलाव विद्यार्थियों को अधिक रोचक, व्यावहारिक और समग्र ज्ञान देने के उद्देश्य से किए गए हैं।
एनसीईआरटी के निर्देशों के अनुसार यह पाठ्यक्रम परिवर्तन सभी सरकारी और बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में लागू किया है। इससे बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी बनाने की उम्मीद की जा रही है।

स्कूलों को भेजीं किताबें

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में तीसरी कक्षा की किताबों के नामों और पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। नई सिलेबस के साथ प्रिंट की गई पुस्तकें स्कूलों तथा बच्चों के पास पहुंच चुकी हैं- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

HPBOSE NEWS

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!