यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने 27 मार्च, 2025 को गैया अंतरिक्ष वेधशाला को बंद कर दिया। इसे 2013 में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) द्वारा लॉन्च किया गया था। गैया का उद्देश्य आकाशगंगा का सबसे सटीक 3D मानचित्र बनाना था।
मूल रूप से इसका नाम ग्लोबल एस्ट्रोमेट्रिक इंटरफेरोमीटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स (GAIA) रखा गया था, जिसे बाद में सरलीकृत करके गैया कर दिया गया। इसे लैग्रेंज पॉइंट 2 (L2) पर रखा गया है, जो पृथ्वी से 1.5 मिलियन किमी दूर है, ताकि बिना किसी बाधा के दृश्य देखा जा सके।
