हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलते ही बुधवार को रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। गुरुवार को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 21 से 23 जनवरी तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धुंध पड़ने का सिलसिला जारी है। इसके चलते सुबह और शाम के समय लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
शिमला में बुधवार सुबह धूप खिली। दोपहर बाद शहर में बादल छा गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर प्रदेश के कई क्षेत्रों में 22 और 23 जनवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। बुधवार को रोहतांग दर्रा के साथ लाहौल की पहाड़ियों में सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई। जिला प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है।
HPSEB GOVT JOBS 2022 : बिजली बोर्ड में 633 पदों पर इसी महीने शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

कांगड़ा जिला के ऊपरी क्षेत्रों में भी बुधवार को बर्फबारी हुई। पर्यटन क्षेत्र इंद्रुनाग में बुधवार को पैराग्लाइडिंग नहीं हो पाई। उधर, प्रदेश में बुधवार शाम तक 129 सड़कें और 34 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। लाहौल-स्पीति जिले में 111 सड़कें अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं।
विजिलेंस कार्रवाई: पंचायत प्रधान 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार – BOLTA HIMACHAL