Bolta Himachal : महंगाई के विरोध में विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में कांग्रेस नेताओं ने रैली निकालकर विरोध जताया। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रामलाल ठाकुर, बीबीएल बुटेल, जगत सिंह नेगी, आईडी लखनपाल, विधायक आशीष पटेल, पूर्व विधायक किशोरी लाल, केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया रैली में शामिल हुए।

वरिष्ठ नेताओं ने संबाेधित करते हुए डबल इंजन की सरकार को झूठ बोलने भ्रष्टाचार करने वह महंगाई बढ़ाने वाला करार दिया। नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने पालमपुर में एकजुटता दिखाने का प्रयास किया।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा बेलगाम महंगाई से त्रस्त प्रदेश की जनता नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को भारी अंतर से जीत दर्ज करवाएगी। वहीं यह जीत 2022 के विधानसभा चुनाव में मील का पत्थर भी साबित होगी।

महंगाई को लेकर पालमपुर में आयोजित रोष रैली की अगुवाई करने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकुर कौल सिंह ने प्रदेश कि जयराम सरकार को भ्रष्टाचार की जननी बताया। उन्होंने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
करोना काल में मास्क घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला इसका उदाहरण है। हमने पंचायतों में भी पार्टी चिन्ह पर चुनाव करवाने की मांग की थी। पार्टी चिन्ह पर चुनाव का स्वागत करते हैं।
JBT trained unemployed union के सदस्यों ने Dharamshala में निकाली रैली, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
हिमाचल में New motor vehicle act लागू, नाबालिग ने गाड़ी चलाई तो होगी ये कार्रवाई