Jan Ashirwad Yatra : गुरुवार को चंडीगढ़ में हिमाचल भवन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वागत के साथ पांच दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हो गई। चंडीगढ़ पहुंचकर राजगढ़ के भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ ने भी अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।
इस दौरान कई कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर के स्वागत समारोह में शामिल हुए। पांच दिन की जन आशीर्वाद यात्रा चारों लोकसभा क्षेत्रों से होकर 630 किलोमीटर दूर जाएगी।