Himachal Pradesh General Knowledge | HP GK 200 QUESTIONS
● विष्णु द्वारा मारे जाने वाले जालंधर को वैदिक काल का शाम्बर राक्षस मानने वाले विद्वान का नाम है- राहुल सांकृत्यायन
● पुरू राज्य का संस्थापक था- ययाति
● आर्यों ने किसके साथ 40 वर्षों तक युद्ध लड़ा? शाम्बर
● आर्यों ने हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र ( शिवालिक) के मूल निवासियों को किस नाम से पुकारा ? दास, दस्यु, निषाद
● कुलिदों के क्षेत्र कालिंद पर्वत से निकलने वाली कालिन्दी को किस से संबंधित है। यमुना नदी
● गब्दी का जनपद ……… नाम से पुकारते हैं? चम्बा के गद्दियों
● कुल्लू के उस शासक का क्या नाम था जिसकी प्रसिद्धि से वसुन्धरा को पृथ्वी कहा जाने लगा ? पृथु
● भूमिचंद की 234वीं पीढ़ी में पैदा हुआ वह कौन-सा शासक था जिसने महाभारत के समय कौरवों का साथ दिया ? सुशर्मा
● काँगड़ा के कटोच वंश के पहले राजा भूमिचंद की उत्पत्ति किस से हुई था ? पार्वती से
● किस पौराणिक राजा की राजधानी सराहन थी ? बाणासुर
● शाम्बर व दिवोदास का युद्ध चला- 40 वर्षों तक
● दस्युराज शाम्बर के पास कितने किले थे? 99 किले
● 1001 ई. में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय उसका किस हिन्दू शासक से सामना हुआ ? जयपाल
● 1805 ई. में गोरखा सेना का नेतृत्व किसने किया जिसने काँगड़ा पर आक्रमण किया था ? अमर सिंह थापा
● गोरखों और ब्रिटिश के बीच सुगौली की संधि पर किस वर्ष हस्ताक्षर हुए? 1815 ई.
● मुगल शासक औरंगजेब ने हिमाचल प्रदेश के किस शासक को ‘छत्रपति’ की उपाधि से दिल्ली में सम्मानित किया था ? केहरी सिंह (बुशहर के राजा)
● महाराजा रणजीत सिंह ने किस वर्ष संसारचंद से काँगड़ा किला प्राप्त किया ? 1809
● किस मुस्लिम शासक ने काँगड़ा के घमण्डचन्द को 18वीं शताब्दी (1759 ई.) में जालंधर दोआब का निजाम (गवर्नर) नियुक्त किया ? अहमदशाह अब्दाली
● कालका के निकट वह कौन-सा पर्वतीय स्थल था जहाँ पर 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज राजनैतिक प्रतिनिधि ने रहना प्रारंभ किया था? (HAS (Main)-2008) सबाधु
● सन् 1770 में राजा घमण्डचंद को अपने साम्राज्य का विस्तार करने से उसे हराकर किसने रोका था ? (HAS (Main) – 2008) जस्सा सिंह रामगढ़िया
● 14वीं शताब्दी के अंत में काँगड़ा पर हमला करने वाला मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था ? फिरोजशाह तुगलक
● सन् 1846 में लाहौर की संधि के पश्चात् किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने काँगड़ा व मण्डी समेत अनेक हिमाचली पर्वतीय रियासतों पर अधिकार कर लिया था? लॉर्ड डलहौजी
● हिमाचल प्रदेश की किस देशी रियासत ने कभी सम्राट अकबर का आधिपत्य स्वीकार नहीं किया, यद्यपि उसकी सेना ने उसके काफी बड़े भाग पर कब्जा कर लिया था ? काँगड़ा
● तैमूर लंग ने किस वर्ष काँगड़ा पर आक्रमण कर मंदिरों को तहस-नहस किया? 1398-99
● सन् 1009 में किस आक्रमणकारी ने काँगड़ा पर आक्रमण किया व मंदिरों को तोड़ा ? महमूद गजनवी
● किस मुगल सम्राट ने नागरकोट के किले के अंदर 1620 में मस्जिद का निर्माण किया ? जहाँगीर
● राजा संसारचंद की हिमाचल प्रदेश में एक स्वतंत्र हिन्दू राज्य के गठन की महत्त्वाकांक्षा को किसने ध्वस्त किया? महाराजा रणजीत सिंह
● राजा संसारचंद और रामगढ़िया सरदार जयसिंह के बीच काँगड़ा के किले पर अधिकार को लेकर चल रहे विवाद में किसने मध्यस्थता की थी? महाराजा रणजीत सिंह
● जब अंग्रेजों ने सन् 1814 ई. में हिमाचल प्रदेश पर आक्रमण किया तो हिमाचली शासकों ने किसके विरुद्ध युद्ध किया ? गोरखों के विरुद्ध (अमर सिंह थापा)
● 1001 में राजा जयपाल को हराने वाला अफगान बादशाह कौन था? महमूद गजनवी
● मुहम्मद बिन तुगलक ने किस वर्ष नागरकोट के किले पर कब्जा किया था? 1337 ई.
● हिमाचल प्रदेश के किस शासक ने पहली बार अधिकतर पहाड़ी रियासतों को स्वतंत्र राज्य के रूप में संगठित किया? संसारचंद
● वह मुसलमान कवि कौन था जिसने फिरोजशाह तुगलक के शासनकाल में ज्वालामुखी मंदिर में रखी हुई संस्कृत की पुस्तकों का फारसी में अनुवाद किया था? आजजुद्दीन खालिद खानी
● 1815 की सुगौली की संधि का हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों पर क्या राजनैतिक प्रभाव पड़ा था ? गोरखों का इस क्षेत्र से प्रभाव खत्म व अंग्रेजों का प्रभाव शुरू
+ There are no comments
Add yours