Weather : हिमाचल प्रदेश में वीकेंड पर मौसम फिर से तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग द्वारा राज्य में शनिवार को बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंंडी, सोलन, चम्बा, सिरमौर व डलहौजी में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है, जबकि राज्य में 19 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहा।

आसमान में बादलों के घिरे रहने के साथ साथ धुंध भी घिरी रही। वहीं प्रदेश के कई स्थानों पर शीतलहरें भी चली। शीतलहरों के प्रवाह से कई स्थानों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतमत तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है।
राज्य के भुंतर, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, डलहौजी व केलागं के तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है। इसके अलावा राज्य के शेष क्षेत्रों के तापमान में बीते रोज के मुकाबले बढ़ोतरी आई है। नाहन में तीन डिग्री तक पारा चढ़ा है।