शिमला 1950 ई. के बाद की घटनाएँ
शिमला 1953 तक पंजाब की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी । 1955 ई. में आकाशवाणी शिमला की स्थापना हुई। भारत और पाकिस्तान के बीच 1972 ई. में (बार्नस कोर्ट और एलर्जली में) शिमला समझौता हुआ।
1974 ई. में हिमाचल प्रदेश स्टेट म्यूजियम की स्थापना हुई। स्नोडन अस्पताल का नाम 1985 ई. में IGMC ( इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज) रखा गया। रिपन अस्पताल का नाम 1990 ई. में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रखा गया। बार्नस कोर्ट 1992 में हिमाचल प्रदेश के गवर्नर का सरकारी आवास बना। गॉर्टन कैसल वर्तमान अकाउंटेन्ट जनरल (महालेखाकार) का कार्यालय है। हिमाचल प्रदेश कोर्ट रावेन्स वुड में स्थित है।
बॉल सिंघम शिमला के उपायुक्त का सरकारी आवास है। ओकओवर मुख्यमंत्री का सरकारी आवास है। रॉथनी कैसल ए. ओ. ह्यूम और बुशहर के राजा का आवास था। एलर्सली और आर्मसडेल में हिमाचल प्रदेश सचिवालय स्थित है। लॉर्ड किचनर की मृत्यु ढली (संजौली) सुरंग के निर्माण के दौरान हुई।पीटरहॉफ वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार का स्टेट गेस्ट हाउस है।शिमला शहर 1 नवम्बर, 1966 ई. को हिमाचल प्रदेश में मिलाया गया और तब से लेकर (1966) अब तक यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी है।
important History of Himachal : British and hill states
Modern History of Himachal Pradesh : Raja Sansarchand
+ There are no comments
Add yours