Himachal HRTC: हिमाचल प्रदेश में 10 महीने के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार से एचआरटीसी की लग्जरी बस सेवा शुरू हो जाएगी। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत पहले दिन ट्रायल के तौर पर चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर 7 बसों का संचालन किया जाएगा।

परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने लग्जरी बसों का संचालन शुरू करने की पुष्टि की है। सुबह के समय शिमला से 9 बजे दिल्ली के लिए लग्जरी बस रवाना होगी। धर्मशाला से चंडीगढ़ और मनाली से चंडीगढ़ के लिए भी सुबह के समय लग्जरी चलाई जाएंगी। रात्रि सेवा के तहत शिमला से दिल्ली, बीड़-बैजनाथ-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली और मनाली-दिल्ली रूट पर गुरुवार को वोल्वो बसें रवाना की जाएंगी।

प्रदेश सरकार की ओर से 100 फीसदी ऑक्युपेंसी पर बसें चलाने के निर्णय के बाद लग्जरी बसों का संचालन भी सौ फीसदी ऑक्युपेंसी पर ही होगा
बसों को रूट पर भेजने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अस्वस्थ यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। चालक और परिचालकों को कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक एहतियात का पालन करना होगा।

जैसे-जैसे रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, लग्जरी बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। एचआरटीसी को लग्जरी बसों का संचालन शुरू होने के बाद आमदनी में इजाफे की उम्मीद है। कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते मार्च माह में लगाए गए लॉकडाउन के बाद से प्रदेश में लग्जरी बसों का संचालन बंद था।

ट्रायल के तौर पर शुरू होगा वोल्वो संचालन : संदीप
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि ट्रायल के तौर पर लग्जरी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। सरकार की ओर से निर्धारित एसओपी के अनुसार वोल्वो बसों का संचालन किया जाएगा।
Himachal HRTCSchool News: हिमाचल में जनवरी अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में खुल सकते हैं स्कूल
Panchayati Raj Election : हिमाचल में 3 दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा