हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर डीसी कोविड-19 वायरस के चलते स्कूल बंद करने के पक्ष में नहीं हैं। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने गुरुवार को राज्य सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों से संवाद किया। उन्होंने जिलों के स्कूलों में कोविड-19 पर चर्चा की। इस पर सभी डीसी से राय ली कि स्कूलों को बंद किया जाना चाहिए कि नहीं।
वीडियो कांफ्रेंस में कई डीसी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। ज्यादातर इस पक्ष में नहीं थे कि स्कूलों को जल्दबाजी में बंद किया जाए। अब प्रदेश में बच्चों में कोविड वायरस के चलते स्कूलों को बंद करना है कि नहीं, इस बारे में आठ नवंबर के बाद ही निर्णय होगा। उपायुक्तों की ओर से इसकी वजह यह भी बताई गई कि एक से सात नवंबर तक पहले से ही अवकाश हैं।
दो दिन उपचुनाव के चलते कई क्षेत्रों के स्कूल पहले से ही बंद चल रहे हैं। ऐसे में पहले से ही अवकाश की स्थिति है। आठ नवंबर तक यह भी देखा जाएगा कि प्रदेश में कोविड नियंत्रण की क्या स्थिति है। उसके बाद ही निर्णय होगा। उपायुक्तों को स्कूलों में सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
मास्क न पहनने पर 63831 चालान, प्रदेश भर में पुलिस ने जुर्माने के रूप में वसूले 3.40 करोड़
Manali Leh National Highway: मनाली-लेह नेशनल हाई-वे बहाल, 11 दिन के बाद सफलता
Defence Manufacturing Park: नालागढ़ में बनेंगे आर्मी के टैंक, कंपनी के साथ करार