हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। शनिवार को 10 मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
18 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहा। राजधानी शिमला में सुबह के समय धूप खिली, दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।