धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन, विद्यार्थियों सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को 10 हजार रुपए से पांच लाख रुपए तक का इनाम देने का ऐलान किया।
वॉकथॉन में सैकड़ों स्कूली छात्रों, कॉलेज छात्रों, महिला मंडलों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और आम लोगों ने भागीदारी की