Himachal Election 2022 : हिमाचल विधानसभा के चुनाव नतीजों में कांग्रेस को मिले बहुमत के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जयराम ठाकुर ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर अपना त्याग पत्र सौंपा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हार स्वीकार करते हुए कांग्रेस को जीत की बधाई दी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा सीट से रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के चेतराम को 27 हजार से अधिक मतों के साथ जीत दर्ज की है। हालांकि भाजपा के कई मंत्री अपनी सीट हार गए हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 38 सीटें जीत चुकि है जबकि दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा 18 सीटों पर जीत दर्ज की है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा निर्दलीय के खाते में 3 सीटों आई हैं।
