important Himachal History – Coins and Currency
हिमाचल प्रदेश में सिक्कों की खोज का काम हिमाचल प्रदेश राज्य संग्रहालय की स्थापना के बाद गति पकड़ने लगा। भूरी सिंह म्यूजियम और राज्य संग्रहालय शिमला में त्रिगर्त, औदुम्बर, कुलूटा और कुनिंद राजवंशों के सिक्के रखे गये हैं।

शिमला राज्य संग्रहालय में रखे 12 सिक्के अर्की से प्राप्त हुए हैं। अपोलोडोट्स के 21 सिक्के हमीरपुर के टप्पामेवा गाँव से प्राप्त हुए हैं। चम्बा के लचोड़ी और सरोल से इण्डो-ग्रीक के कुछ सिक्के प्राप्त हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राजाओं ने भी अपनी मुद्राओं का प्रचलन किया था। इनमें काँगड़ा, चम्बा और कुल्लू प्रमुख थे।

कुल्लू से प्राप्त वीरयश (विर्यास) नामक राजा द्वारा चलाया गया सिक्का कुल्लू का सबसे प्राचीन सिक्का है। यह ईसा पूर्व प्रथम शताब्दी का है। हालांकि, शिमला और काँगड़ा से प्राप्त कुछ सिक्के इससे भी पुराने हैं। इन्हें ‘आहत सिक्के’ कहा जाता है।
साहित्य

अन्य प्रमुख सिक्कों में ताँबा, चाँदी और काँसा आदि के प्रमुख सिक्के हैं, जिनसे त्रिगर्त, औदुम्बर, कुलिंद, यौधेय आदि गणराजाओं की जानकारी मिलती है। यूनान और कुषाणों की मुद्राएँ भी काँगड़ा और शिमला क्षेत्र से प्राप्त हुई हैं। इस क्षेत्र में परवर्तीकालीन सिक्के बहुत कम मिले हैं। इनको ‘वृषभ’ अश्वसार प्रकार के सिक्के कहा जाता है।
travelogue

also read….
Important History of Himachal Pradesh | travelogue
हिमाचल का इतिहास | important Himachal History | साहित्य

