HP Panchayat Election Result: हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों का चुनाव नतीजे आज घोषित होंगे। प्रदेश भर के कुल 80 ब्लाक मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पंचायत समिति के 1638 और जिला परिषद के 239 सदस्य के भाग्य का पिटारा खुलेगा। पंचायत समिति के 54 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिला परिषद का कोई सदस्य निर्विरोध नहीं चुना गया है।
सिरमौर में जिला परिषद के शिलांजी वार्ड से भाजपा के सतीश ठाकुर जीते। देवठी मझगांव वार्ड से कांग्रेस के विनय भगनाल विजयी घोषित।
हमीरपुर में भाजपा की तीसरी विकेट गिरी
हमीरपुर में भाजपा की तीसरी विकेट गिर गई है। जिला परिषद के वार्ड नंबर-3 दरोगन पट्टी कोट से भाजपा की बबली देवी 161 मतों से हार गईं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रजनी देवी ने चुनाव जीता।
भाजपा नेता व निवर्तमान जिला परिषद सदस्य हारीं
हमीरपुर में भाजपा को एक और झटका लगा है। एक ओर जहां जिला परिषद के जंगल रोपा वार्ड से निर्दलीय नरेश कुमार जीते हैं वहीं जिला परिषद के अणु वार्ड से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान जिला परिषद सदस्य और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बीना कपिल 2500 मतों से चुनाव हार गई हैं। कांग्रेस की आशा ठाकुर जिला परिषद चुनाव जीत गई हैं।
कांग्रेस की आशा ठाकुर
निर्दलीय दर्जी ने सबको किया चित
हमीरपुर में जिला परिषद के जंगल रोपा वार्ड से निर्दलीय नरेश कुमार ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराया। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह जबकि भाजपा ने पूर्व पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह को चुनाव में उतारा था। जिला परिषद वार्ड नंबर-5 नरेश कुमार उर्फ दर्जी को 6830, महेंद्र कुमार 6063 और होशियार सिंह 2830 को मत प्राप्त हुए। नरेश कुमार दर्जी 767 मतों से विजयी घोषित।
कांग्रेस समर्थित उर्मिला विजयी
ऊना के बसाल जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित उर्मिला शर्मा विजयी घोषित। मंडी के भराडू जिला परिषद वार्ड से माकपा के कुशाल भारद्वाज ने भाजपा के भागीरथ को 383 मतों से हराया।
पंचायत समिति चौंतड़ा
वार्ड विजेता
ऐहजू विनोद कुमार
बदेहड़ चंपा देवी
ढेलू जोगिंद्रपाल
मटरू बिंटू कुमार
टिक्करी मुशैहरा इंद्रा देवी
गलू ओम प्रकाश
टिक्करू कुसुम लता
द्राहल वंदना
लांगणा मीना देवी
खद्दर विजय कुमार
तुलाह राज सिंह
उटपुर स्वदेश राज
कथौण संजीव कुमार
दलेड़ संजीव कुमार
भड़ोल रमा देवी
पिहड़ बेढलू मधु देवी
मतेहड़ तेज सिंह
द्रुबल अंजू देवी
पस्सल नीलम कुमारी
चौंतड़ा नीलम कुमारी
पंचायत समिति सुंदरनगर के नतीजे
वार्ड विजेता
प्रेसी मीना कुमारी
कलौहड महेश शर्मा
खिलड़ा गीता देवी
निहरी तेजेंद्रा कुमारी
चमुखा हेम राज
कपाही कुंता देवी
मरहडा बदैण
डैहर राज कुमार
बरोटी जगतनाथ
चनोल सुंदर सिंह
सलवाणा धनवंत
जड़ोल चंपा देवी
बायला श्याम सिंह
बटवाड़ा राजकुमार
सलापड़ कॉलोनी विनीत ठाकुर
सलापड़ शारदा देवी
सेरी कोठी डिंपल देवी
बंदली रूप सिंह
सोझा गीता देवी
मलोह अमरू राम
घीड़ी नरेंद्र कुमार
रोहांडा हेम चंद
पौड़ा कोठी मीना देवी
छातर हंसा देवी
कनैड नर्वदा देवी
डुगराई ताहिर हुसैन
महादेव वीरेंद्र सिंह
निचली बैहली माया देवी
चांबी सुमन
जैदेवी सुनीता कुमारी
पंचायत समिति सराज के नतीजे
वार्ड विजेता
रोड रीना देवी
सिल्लीबागी लीला देवी
बागाचुनोगी गुरुदेव
भाटकीधार चूड़मणी
तुगांधार नीलकमल
सुनाह लंबाथाच ज्ञान चंद
चियुणी नर्वदा
थुुनाग पार्वती देवी
लेहथाच डोलमा देवी
बगड़ाथाच संतोष
छतरी देवेंद्र कुमार
ब्रियोगी बिहारी लाल
नेहरा (मेहरीधार) प्रोमिला
संगलवाड़ा चेतन कुमार
बुंग रैलचौक लायक राम
जलशक्ति मंत्री की बेटी ने जीत जिप चुनाव
मंडी जिले के धर्मपुर के ग्रयोह जिला परिषद वार्ड से प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया 732 वोटों से जीती। दतवाड़ जिला परिषद वार्ड से भाजपा की मीना कुमारी ने कांग्रेस की निशा देवी को 583 मतों से हराया।
विकास खण्ड राजगढ़
पंचायत समिति राजगढ़ के परिणाम
वार्ड विजेता दल
1.कोटी पधोग रणवीर भाजपा
2. शाया सनौरा जितेंद्र कुमार निर्दलीय
3. नेहरटी बघोट रक्षा देवी भाजपा
5. दाहन निधिका कुमारी कांग्रेस
6. बोहल टालिया प्रदीप कुमार भाजपा
7. दीदग कमलेश शर्मा (निर्विरोध) भाजपा
8 भुईरा अमिता देवी कांग्रेस
9. काथली भरण रणजीत कांग्रेस
10. टिक्कर संजीव भाजपा
11 करगाणु सुमन भाजपा
12. शिलांजी सत्यपाल कांग्रेस
13. राणाघाट शकुंतला निर्दलीय
14. डिब्बर प्रेम सिंह भाजपा
15. देवठी मझगांव संतोष कुमारी कांग्रेस
सीएम की भांजी चुनाव जीतीं
तुंगाधार जरोल से सराज भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री हारी, थुनाग से सीएम जयराम ठाकुर की भांजी पार्वती बीडीसी का चुनाव जीतीं।
मंडी जिले के विकास खंड गोपालपुर मंडी
पंचायत समिति विजेताओं की सूची
चौरी से अंजना कुमारी
थौना से अंजना कुमारी
भद्रवाड से विनित कुमार
गैहरा से रीता देवी
जमनी से अभिषेक कुमार
गाहर से गीता देवी
पटडीघाट से राजेश कुमार
धनालग से कर्मसिंह
सोलन जिला
सोलन के कंडाघाट विकास खंड में चायल नगाली सत्या देवी, देवठी से भानु शर्मा, शढ़याना से देवेंद्र, सेवड़ा चंडी वार्ड से मनीष, जोघों वार्ड से हरदीप कुमार, नालागढ़ वार्ड पांच से अजमेर सिंह, धर्मपुर के वार्ड नंबर दो से आशा कुमारी, वार्ड नंबर एक से अमर लाल, वार्ड नंबर चार से सुनिल ठाकुर, वार्ड नंबर तीन से जमाना देवी, बीडीसी नालागढ़ के वार्ड नंबर छह सुमन और वार्ड नंबर सात से रीना देवी विजयी घोषित हुईं।
सोलन जिले के कोहू से तोता राम घोड़े पर सवार हो कर मतगणना करवाने मतगणना केंद्र पहुंचे।
कांगड़ा के पंचरूखी ब्लॉक पंचायत समिति के नतीजे
जंडपुर से विजय, सलियाना से आशीष, रक्कड़ से मनदीप कुमार और डोली खुर्द से मीरा विजयी घोषित।
हमीरपुर ब्लॉक पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों का परिणाम-
वार्ड नंबर 1 शेर बलोणी सतीश कंबल
वार्ड नंबर 2 ब्राहलड़ी नीतू रानी
वार्ड नंबर 3 फरनोल अंकुश
वार्ड नंबर 4 नारा हरीश शर्मा
वार्ड नंबर 5 जंगलरोपा सुनीता देवी
वार्ड नंबर 6 ददूही संजीव कुमार
वार्ड नंबर 7 बजूरी रेखा कुमारी
वार्ड नंबर 8 नेरी मीना कुमारी
वार्ड नंबर 9 मझोग सुल्तानी मधु देवी
वार्ड नंबर 10 कुठेड़ा नीलम कुमारी
वार्ड नंबर 11 ख्याह लोहखरियां प्रकाश चंद
वार्ड नंबर 12 बस्सी झनियारा संजीव कुमार
वार्ड नंबर 13 अणु कांता देवी
वार्ड नंबर 14 बल्ह सुमन लता
वार्ड नंबर 15 दरोगण पति कोट राजीव कुमार
भोरंज ब्लॉक के वार्ड नंबर-2 कक्कड़ बीडीसी प्रत्याशी अंजु कुमारी, बीडीसी बार्ड नंबर 3 पपलाह से अनिता शर्मा, बीडीसी बार्ड नंबर 4 धमरोल से रेशमु देवी, बीडीसी बार्ड नंबर 5 धिरड़ से सरिता कुमारी और बिझडी ब्लॉक के मोरसु सुल्तानी वार्ड से मंजु कुमारी विजयी घोषित।
हमीरपुर ब्लॉक के नारा नालटी वार्ड से बीडीसी चुनाव जीते हरीश शर्मा।
पंचायत विकास समिति सराज
बीडीसी वार्ड का नाम विजयी
बगडाथाच संतोष
छतरी देवेन्द्र कुमार
ब्रयोगी बिहारी लाल
नैहरा(मेहरीधार) प्रोमिला
संगलवाडा चेतन कुमार
बुंगरैलचौक लायक राम
जिप चेयरमैन चुनाव हारे
जिला परिषद चेयरमैन धर्म सिंह पठानिया पंचायत समिति चुनाव हार गए हैं। विनोद कुमार 1277 मतों से विजयी रहे। धर्म सिंह पठानिया को 1147 मत पड़े।
निधि ठाकुर विजयी
शिमला जिले के ब्लॉक टुटू के पंचायत समिति वार्ड नंबर -1 पाहल से सरोज विजयी घोषित। शिमला जिले के ब्लॉक टुटू के पंचायत समिति वार्ड नंबर -2 धुधाहलटी से खेमावती विजयी घोषित। ब्लॉक टुटू के पंचायत समिति वार्ड नंबर -3 सांगटी से निधि ठाकुर विजयी घोषित।
पंचायत समिति चंबा, सलूणी के नतीजे घोषित
पंचायत समिति पच्छाद और नाहन के नतीजे घोषित
पंचायत विकास समिति सुंदरनगर
बीडीसी वार्ड का नाम विजयी
बंदली रूप सिंह (754 वोट)
सलापड़ शारदा देवी (1173 वोट)
सोझा गीता देवी (1150 वोट)
चाम्बी सुमन (951 वोट)
सलापड़ कॉलोनी विनीत ठाकुर (1248 वोट)
महादेव वीरेंद्र सिंह (769 वोट)
निचली बैहली मायादेवी (1649 वोट)
कनैड नर्वदा देवी (729 वोट)
डुगराई ताहिर हुसैन (1096 वोट)
छातर हंसा देवी (1277 वोट)
बटवाड़ा राजकुमार (696 वोट)
घीड़ी नरेंद्र कुमार (646 वोट)
सेरी कोठी डिंपल देवी (418 वोट)
जय देवी सुनीता कुमारी (638 वोट)
लोबजंग लामो 6 वोट से हारे
स्पीति के खुरिक वार्ड से बीडीसी चुनाव में पदमा दिकित विजयी, लोबजंग लामो 6 वोट से हारे। मंडी जिले में सराज ब्लॉक के नेहरा वार्ड से बीडीसी कांग्रेस समर्थित प्रोमिला विजयी घोषित। मंडी जिले में सराज ब्लॉक के छतरी वार्ड से बीडीसी के भाजपा प्रत्याशी देविंदर कुमार जीते। मंडी जिले में सराज ब्लॉक के बगडाथाच वार्ड से बीडीसी के भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार जीते। मंडी जिले में सराज ब्लॉक के ब्रयोगी वार्ड से सीपीआईएम के बिहारी लाल जीते। मंडी जिले में महादेव बीडीसी वार्ड से एडवोकेट वीरेंदर ठाकुर ने 769 वोट से जीते।
दो वोट से जीते टकपा तोनयोत
पंचायत समिति काजा से टकपा तोनयोत ने दो वोट से जीत हासिल की है। बीडीसी काजा वार्ड-दो से छेरिंग दिकित विजयी घोषित।
घनागु घाट से दीपिका विजयी
सोलन जिले में विकास खंड कंडाघाट में बीडीसी के चुनाव नतीजों में वार्ड नंबर-1 वाकना, छावशा से चंदू राम ने जीत हासिल की है। घनागु घाट वार्ड नंबर-9 से दीपिका बीडीसी निर्वाचित हुई हैं। जीत हासिल करने के बाद दीपिका घनागु घाट भाजपा अर्की मंडल के साथ।
बिलासपुर किसान भवन के बाहर नतीजों का इंतजार करते बीडीसी उम्मीदवार और उनके समर्थक।
मंडी जिले में जिला परिषद के 36 वार्डों तथा पंचायत समिति के 249 वार्डों के मतों की गिनती जिले के प्रत्येक विकास खंड मुख्यालयों में हो रही है।
हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों का चुनाव नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे। प्रदेश भर के कुल 80 ब्लाक मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पंचायत समिति के 1638 और जिला परिषद के 239 सदस्य के भाग्य का पिटारा खुलेगा।
पंचायत समिति के 54 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिला परिषद का कोई सदस्य निर्विरोध नहीं चुना गया है। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में कराने के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
वोटों की गिनती के बाद चुनाव नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद इन सदस्यों को शपथ दिलाने की तारीख तय की जाएगी। बताते हैं कि जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों को हफ्ते के भीतर शपथ दिलाना जरूरी है।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार मतों की गिनती के लिए कितनी मेज लगेंगी और कितने कर्मचारी तैनात रहेंगे? यह जिला चुनाव अधिकारी तय करेंगे ताकि समय पर चुनाव नतीजे घोषित किए जा सकें।
Himachal Panchayat Election: औरा पंचायत में सोनू देवी बनी नवनिर्वाचित प्रधान