bird flu :बर्ड फ्लू के मनुष्यों में फैलने की संभावना कम रहती है, लेकिन फिर भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह वायरस सर्दियों में ज्यादा होता है। पक्षियों से जानवरों तथा उनसे मनुष्यों में फैल सकता है। अभी तक दुनिया में 862 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इनमें 455 यानी 60 प्रतिशत लोगों की मौत हुई है। इसका डेथ रेट कोरोना संक्रमण से कहीं अधिक है।

डॉ. दड़ोच ने बताया कि इस वर्ष पांच राज्यों केरल, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बर्ड फ्लू के मामले पाए गए हैं। बिलासपुर जिले में भी मृत कौवे मिले हैं। इनके सैंपल जांच को भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने को तैयार है। सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
ये हैं लक्षण
सीएमओ ने बताया कि बर्ड फ्लू के लक्षणों की जानकारी होना आवश्यक है। बर्ड फ्लू के लक्षण 2 से 8 दिन तक आने लग जाते हैं। जैसे गले में खराश, छींकें आना, नाक बहना, बुखार, मांस पेशियों में दर्द, शरीर में ठंड लगना, पसीना आना, थकान होना तथा शरीर में कमजोरी आना इसके लक्षण है। गंभीर स्थिति में इसके कारण निमोनिया, ब्रोंकाइटिस इत्यादि संक्रमण हो सकते हैं। ये मनुष्य के लिए जानलेवा हो सकते हैं।
Himachal HRTC: 10 महीने बाद आज से शुरू होगी एचआरटीसी की लग्जरी बस सेवा